अनुपमा के पक्ष में सिंदरी में चला बाइक जुलूस,नुक्कड़ नाटक और जनसंपर्क अभियान..

सिन्दरी (धनबाद )सिंदरी इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल के साथियों द्वारा शहरपुरा इंटक कार्यालय से बाइक जुलूस की शक्ल में ए सी सी एवं उसके आसपास के सभी क्षेत्रों मे सघन चुनाव प्रचार नुक्कड़ सभा किया गया। कई जगहों पर घर घर जाकर धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन के लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह जी को 25 मई 2024 को हाथ छाप पर बटन दबा कर भारी से भारी मतों से विजय बनाने की अपील की ।

पूरे जनसंपर्क अभियान में जगह जगह नुक्कड़ सभा कर आम जनता को आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी को जितना क्यों आवश्यक है इसकी विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ महिलाओं के सम्मान, युवाओं के रोजगार, संविधान की रक्षा के लिए धनबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह को भारी से भरी मतों से विजई बनाएं ।सभी क्षेत्र में आम जनता का उत्साह पूर्वक समर्थन मिला।

सभी मतदाताओं ने एक स्वर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट देने का संकल्प लिया । अभियान का नेतृत्व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजय कुमार, सीपीआई(एम) सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, जे एम एम के नगर अध्यक्ष अशोक महतो, राजद के नगर अध्यक्ष मुनेश्वर यादव, सीपीआई(माले)के नगर सचिव कृष्ण प्रसाद महतो ने सामोहिक रूप से किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र शर्मा, नगर प्रभारी राहुल राज, कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष रमेश जिंदल, जे एम एम के महानगर उपाध्यक्ष रामू मंडल, सी पी आई ( एम एल ) सागर मंडल विमल रवानी, सीपीआई(एम) के सुबल चंद्र दास सुखदेव हांसदा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, मनोज घोष, ललन ठाकुर, नाजू सिंह, मुकेश गोराई, विकास मंडल, राजेश महतो, राम लायक राम, सिबू राय, रिक्की कुमार, मो समीम, मुन्ना यादव, मुन्ना पांडे, टिंकू घोष, सनातन मंडल, नकुल कुमार, विजय सोरेन, संजीव कुमार, रोहित कुमार, नागेंद्र यादव, उज्जेंद्र यादव, राजकुमार यादव प्रमोद कुमार सिंहा समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *