बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान,महासभा ने किया सम्मानित…

पटना (PATNA ) अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन(महासभा) के द्वारा फ़्रेजर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को समाजसेवा और सांगठनिक दक्षता के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया l इस मौके पर नेपाल सरकार के राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्य आभासेतु सिंह, एमएलसी निवेदिता सिंह,

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक डा मानस सिंह ने उन्हें संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान कर विभूषित किया ll सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए डा मानस ने बताया की बिहार के भोजपुर में 1969 में एक किसान परिवार में जन्मे मृत्युंजय सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी हैं l पिछले 2010 से लेकर अबतक लगातार चौथी बार वे बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं l 2015 में उन्हें जाबांजी के साथ कई कुख्यात अपराधियों को पुलिस इनकाउंटर में मार गिराने पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है l

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय/वीरांगना फाउंडेशन बिहार इकाई के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डा एम एस सिंह “मानस” ने NEWS ANP को बताया कि


मृत्युंजय सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी सम्मान प्राप्त हुआ है और एक लेखक के रूप में भी उनकी एक पुस्तक “जिंदगी के 78 कोहिनूर” प्रकाशित हो चुकी है और कई पुस्तकें प्रकाशित होने वाली हैं l सम्मान के अवसर पर विख्यात मनोवैज्ञानिक डा विंदा सिंह, प्रो प्रीति कश्यप, बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष वाणी सिंह, महासचिव सुमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे l सम्मान में उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शॉल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया l

NEWS ANP के लिए पटना एस आलम के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *