बिहार (BIHAR): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी और ±± से बेदखल कर दिया है. रविवार दोपहर में करीब तीन बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. बता दें कि तेज प्रताप यादव ने शनिवार को एक पोस्ट कर ऐलान किया था कि वह अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ 12 साल से रिलेशन में हैं और वह एक दूसरे से प्यार करते हैं. हालांकि देर रात उन्होंने एक और पोस्ट किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निकाला
रविवार को एक्स पर किए पोस्ट में लालू यादव ने लिखा है, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.”
अपने फैसले लेने के लिए तेज प्रताप आजाद: लालू यादव
अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगी 6 RT कर अनुसरण किया है. धन्यवाद.
NEWSANP केलिए ब्यूरो रिपोर्ट

