BIG BREAKING: सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर ED की RAID..जमीन घोटाले से जुड़े मामले पर जांच जारी..

रांची (RANCHI)झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई करीबी कारोबारियों पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की ओर से झारखंड में कई जगहों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ईडी विनोद कुमार नाम के आरोपी के खिलाफ भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिस विनोद कुमार के ठिकाने पर ईडी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है, उसके रांची के राजनीतिक गलियारे में काफी मजबूत संबंध हैं।

ईडी रांची के पिस्का मोड़, रातू रोड के रहने वाले रोशन नाम के आरोपी के घर पर भी तलाशी अभियान चला रही है। ईडी अभिषेक कुमार पिंटू के रातू रोड स्थित घर पर भी छापेमारी कर रही है।

झारखंड की राजधानी रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक आर्किटेक्ट के घर और साथ ही रातू रोड स्थित रौशन नाम के एक व्यक्ति के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, जिन लोगों के यहां ईडी की रेड है उनमें कई झारखंड सरकार के बेहद करीबी हैं।

जानिए अब तक किनके किनके ठिकाने पर चल रहीं है ED छापेमारी..
ईडी रांची में अभिषेक प्रसाद उर्फ ​​पिंटू (झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार), आईएएस और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव (राजस्थान, साहिबगंज), आर्किटेक्ट बिनोद कुमार, खोदनिया ब्रदर्स (साहिबगंज), पूर्व विधायक पप्पू यादव समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। (देवघर), डीएसपी राजेंद्र दुबे (हजारीबाग एवं अन्य स्थान), अभय सरावगी (कोलकाता), सिपाही अवधेश कुमार के ठिकानों पर छापे मारे है..

NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *