धनबाद (DHANBAD) पत्रकारिता दिवस के अवसर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला धनबाद की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह 2024 का आयोजन ओसारा रेस्टोरेंट हरिमंदिर रोड में किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता मुनमुन बाबू, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रविभूषण श्रीवास्तव शामिल हुए ।

मौके पर जिले के विद्वान पत्रकारों को सम्मानित किया गया । जिनमें अरुण वर्णवाल, नवनीत नमन, विद्युत वर्मा, अमित सिन्हा, राजीव रंजन, शाम्भवी,शिल्पा सिंह,शशिकांत पांडेय, महेश कुमार को सम्मानित किया गया । सभी पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर एक कलम दिया गया । कार्यक्रम में संजय बख्शी एवं राकेश सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश की रिपोर्ट…
