गिरिडीह(GIRIDIH): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम 19/12/2023 और 20/12/2023 की आज की कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में विभिन्न मंडलों में सम्पन्न हुई इस कार्यक्रम में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा गिरिडीह प्रवास पर जम्मू कश्मीर से चल कर आई हुई जम्मू की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह जम्मू उधम पर की प्रभारी वैष्णो देवी, और प्रदेश से चल कर आई हुई गिरिडीह प्रमंडलीय प्रभारी ऋतुरानी सिंह, की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरवात मंदिर दर्शन से हुई सबसे पहले महिला मोर्चा की सभी नेत्रियों ने विश्वनाथ मंदिर गिरिडीह से शुरवात किया।
मोटा अनाज वितरण का कार्यक्रम गिरिडीह विधानसभा के गिरिडीह सदर मंडल के वार्ड नंबर 11 के बूथ नंबर 41, 42, 43 मैं भाजपा नेत्री महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस कार्यक्रम में 60 महिला उपस्थित हुई।
इसके साथ नव मतदाता सम्मेलन अजीडीह में सम्पन्न हुई।

महिला वोटर्स जागरूकता कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक के आवास पर आयोजित की गई इसके साथ महिला लाभार्थी जो केंद्र सरकार की योजना का लाभ ले रही हैं उनके साथ सेल्फी लिया गया आंगन बाड़ी सेविका सहायिका जल सहिया बहनों , ओर स्वयं सहायता समूह बहनों के साथ बैठक की गई।
जम्मू से चल कर आई हुई वैष्णो देवी ने कहा कि हमारी पार्टी सत्ता के लिए राजनीत नही करती हमारी पार्टी सेवा भाव से कार्य करती हैं जिसका परिणाम है की आज भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे प्रधानमंत्री जी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
साथ ही गिरिडीह प्रमंडलीय प्रभारी ऋतु रानी सिंह ने कहा कि अंतोदय के सपना को साकार करना है और देश के अंतिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ दिलवाना हैं सरकार हमारी योजना गरीबों के लिए बना रही हैं और पार्टी के हम कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है योजना का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना हैं तब देश हमारा मजबूत होगा।
पार्टी की गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी महिला को जो उचित सम्मान दिए अब महिला अपने घरों तक सीमित नहीं रहेगी महिला सरकार चलाएगी सरकार ने उनकी हिस्सेदारी होगी महिला आरक्षण विधेयक देश को महिलाओं को और मजबूत करेगा।
साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचारो को रखा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री शालिनी वैशकियार, महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष संजू देवी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रोफेसर पुष्पा सिन्हा, महामंत्री उषा कुमारी, उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक, मंत्री मीना गुप्ता, दिनेश यादव, विनय सिंह , सुभाष सिन्हा, महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी अंजना मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया की रिपोर्ट..