सावधान..!साइबर ठग अपराधियों ने धनबाद SSP का बनाया फर्जी FACEBOOK एकाउंट..SSP ने लोगों से की अपील…किसी तरह का मैसेज व लेन देन ना करें,।।

(DHANBAD)धनबाद एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन ( Hrudeep P Janardhanan ) के नाम से फेसबुक पर फर्ज़ी प्रोफाइल अकाउंट बनाया गया है जिसमे उनकी तस्वीर का उपयोग भी किया गया है l आप सभी से आग्रह है कि उस प्रोफाइल द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर अकाउंट के खिलाफ फेसबुक को रिपोर्ट करें l इसके साथ ही सूचित किया जाता है सोशल मीडिया पर श्री ह्रदीप पी जनार्दनन ( Hrudeep P Janardhanan ) के प्रोफाइल आईडी से आ रहे किसी भी मैसेज / कॉल का जवाब न दें और न ही किसी तरह का वित्तीय लेनदेन करें l

फर्ज़ी प्रोफाइल के सम्बन्ध मे धनबाद पुलिस के साइबर सेल को अग्रतर कार्रवाई हेतु सूचित किया गया है l

फेसबुक के फर्ज़ी अकाउंट से सम्बंधित Link नीचे दिया गया है, लिंक के अकाउंट पर जाकर फेसबुक को रिपोर्ट करें…

https://www.facebook.com/share/qhpQH5dxDHFcXAN5/?mibextid=qi2Omg

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *