अबुआ आवास योजना पाने के लिए लाभुकों की उमड़ रहीं है भीड़..

बाघमारा(BAGHMARA): झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना अबुआ आवास योजना हेमंत सोरेन सरकार के कड़े निर्देश पर धरातल पर उतर रही है,

राज्य सरकार के द्वारा आपकी योजना, आपकी सरकार आप के द्वार कार्यकम जोर शोर से चला रही है।कार्यक्रम में ग्रमीण सबसे ज्यादा अबुआ आवास योजना के स्टालों पर भीड़ लगा कर आवेदन दे रहे हैं।

राज्य सरकार ने भी इस योजना को धरातल पर उतारने को गंभीर है। धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के लोहापट्टी पंचायत में विगत25नवम्बर को आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ था। आयोजित कार्यक्रम में जितने भी आवेदक ने अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन किये थे। इन आवेदकों के आवेदन की जांच शुरू हो गया है।

जांच पंचायत सचिव सुंदर प्रसाद, उपमुखिया मधुसूदन महतो, पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी, वार्ड सदस्य आशा देवी आवेदकों के घर घर जाकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

पंचायत सचिव सुंदर प्रसाद ने बताया कि जांच के लिए अबुआ आवास योजना आवेदकों का एप्स बनाकर जांच के लिए मिला है।एप्स में सभी अबुआ आवास योजना के लिए आवेदको की सूची है।

जांच के बाद राज्य सरकार को सूची सौप देगे। सूची से प्रतीक्षा रिपोर्ट बनेगा उसके बाद अबुआ आवस लाभुकों को मिलेगा।रिपोर्ट दो दिनों में प्रखंड कार्यालय में सौप देगे।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *