जामताड़ा (JAMTARA)जामताड़ा परिषदन में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की है। जिसमें उपायुक्त, विकास आयुक्त, सहित सभी आला अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें स्वास्थ्य , शिक्षा, सुरक्षा, कृषि, पेयजल, बिजली और सड़क निर्माण के क्षेत्र में संपन्न हुए कार्यों और लंबित योजनाओं पर चर्चा हुआ।्
रविन्द्र नाथ महतो द्वारा लगातार जारी विभागीय समीक्षा से क्षेत्र में विकास नया करवटें बदलने लगा है। जिससे अध्यक्ष संतुष्ट दिखे। वही लंबित योजनाओं के कारणों की जानकारी ली।
उसके लिए उन्होने बिना लाग लपेट के समाधान बताया। जिससे विभागीय पदाधिकारियों ने राहत ली है। इस बैठक के बाद एक ओर संबंधित विभाग के पदाधिकारी जहां उत्साहित दिखाई दिये। वही विधानसभा चुनाव से ठीक पहले क्षेत्र में हुए मौलिक परिवर्तन से अध्यक्ष संतुष्ट दिखे।
अलबत्ता बैठक के शुरुआती दौर में कई विभाग की शिथिलता से रविन्द्र नाथ महतो विचलित थे। उनके असंतोष को सहज और व्यवहारिक रुप से उपायुक्त कुमुद सहाय और डीडीसी ने त्वरित समाधान किया। अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में बैठ के उद्देश्य और लक्ष्य प्राप्त में आईं अरचनों की जानकारी दी है।
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..