BCCL दीक्षा आनंद मेला संपन्न..बेहतरीन पत्रकारिता के लिए NEWS ANP से अंजली व प्रभात खबर से सत्या राज हुई सम्मानित…

धनबाद(DHANABD): BCCL की दीक्षा महिला मंडल द्वारा नेहरू कॉम्प्लेक्स मे आयोजित आनंद मेले का आज दूसरे दिन समापन हो गया है , इस मेलें में 80 से अधिक स्टॉल्स लगाये गए है।

आनंद मेला मे Bccl के 14 एरिया मे कार्यरत कर्मियों की पत्नियों द्वारा मेले मे महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुऐ विशेष खान-पान के स्टॉल लगाये गए..

वही मेले के दूसरे दिन मेले में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी विनीता सिन्हा शामिल हुई जहां दीक्षा महिला मंडल द्वारा उनका शानदार स्वागत किया गया,

वही कार्यक्रम के विधायक राज सिन्हा दीक्षा महिला मंडल की प्रेसिडेंट मिली दत्त एवं अन्य महिला मंडल की सदस्यों द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत बनी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के महिला पत्रकारों प्रभात खबर से सत्या राज और News ANP से अंजली चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया..

News ANP के लिए नितेश गोप की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *