BBMKU में अजबगजब: परीक्षा हुई 2024 के दिसंबर में प्रमाण पत्र में अंकित कर दिया जुलाई 2022….

BBMKU में अजबगजब: परीक्षा हुई 2024 के दिसंबर में प्रमाण पत्र में अंकित कर दिया जुलाई 2022….

धनबाद(DHANBAD): बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद द्वारा M.Ed (सत्र 2022–24) की प्रोविजनल प्रमाणपत्र में की गई एक गंभीर त्रुटि ने छात्रों को असमंजस में डाल दिया है। जारी प्रमाणपत्रों में परीक्षा की तिथि जुलाई 2022 अंकित है, जबकि वास्तव में यह परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित हुई थी।

इस मामला पर एनएसयूआई के रोहित पाठक ने कहा परीक्षा विभाग शैक्षणिक अराजकता की पराकाष्ठा है। छात्र यूनिवर्सिटी से उम्मीद करते हैं कि वहां उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन परीक्षा विभाग लापरवाही का पर्याय बन गया है, यह सिर्फ एक बार का मामला नहीं है , लगातार ऐसी गलतियां होती है, यह विश्वविद्यालय की गरिमा का सवाल है।”

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *