बाघमारा त्रिशक्ति महिला समिति द्वारा कई स्कूल की बच्चियों को छाता, सेनेटरी पैड, खाने के पैकेट का वितरण किया गया…

बाघमारा (BAGHMARA)आज दिनांक 17/8/2024 को दिक्षा महिला मंडल के अंतर्गत त्रिशक्ति महिला समिति ब्लांक 2 क्षेत्र में अवस्थित संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय एवं नेहरू बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चीऔ को छाता, सेनेटरी। पैड एवं खाने का पैकेट वितरित किया गया। समिति की महिलाओं द्वारा इसमें भरपुर सहयोग किया गया

साथ ही बच्चियों को विगत दिन कोलकाता में डाक्टर की हत्या एवं दुष्कर्म की घटना पर सबक लेते हुए अपने आस पास की स्थितियों से सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।इस मौके पर त्रिशक्ति महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती काकुली राय , श्रीमती इरा सिन्हा, श्रीमती रीना सिंह चौहान, अनिता झा , सुनिता बघोपाध्याय , उर्मिला शर्मा ने सहयोग दिया। महिला समिति द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम नियमित रूप से समाज के लिए किया जाता है

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *