अयोध्या में श्री राम लला बिराजमान महोत्सव को लेकर बाघमारा में तीन दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा…


बाघमारा के बड़ा ठाकुरबाड़ी में मंगलवार को अयोध्या श्री राम लला बिराजमान महोत्सव समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाघमारा बडा ठाकुर बाड़ी में तीन दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा की है. समिति संयोजक बिजय शर्मा एवं अशोक मिश्रा ने बताया कि इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है , पूरे बाजार को रंग बिरंगी लाइट से बाजार को दुल्हन की तरह सजाने का कार्य चल रहा है.

श्री हनुमान का झंडा पूरे बाघमारा में लगाया जा रहा है. कार्यक्रम 20 जनवरी से प्रारंभ हो जायेगी .इस दिन प्रातः9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा प्रारंभ हो जायेगी, दोपहर12 बजे से संगीतमय राम चरित मानस पाठ प्रारंभ हो जायेगी , 21 जनवरी को दोपहर में राम चरित मानस पाठ का बिश्राम के पश्चात अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हो जायेगी.

22 जनवरी को अखंड हरि कीर्तन की पूर्णाहुति के साथ भव्य शोभा पूरे नगर भ्रमण एवं संध्या4 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है. मौके पर सीता राम चौधरी , सत्यनारायण पांडेय बैजनाथ प्रसाद , बैजनाथ यादव , मुकेश बरनवाल ,बंटी हरि ,राज कुमार खंडेलवाल , सोनू कुमार अमित लाल , सजन खंडेलवाल , बिशु रवानी , आदि थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *