केंदुआ मे असमाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाडने का प्रयास हुआ विफल,मौके पर पुलिस अधिकारी के साथ बल है तैनात….

केंदुआ : अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोमवार को अयोध्या में हो रहे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समोराह के अवसर पर केंदुआ के विभिन्न मंदिरों व इलाको में राम भक्तों ने भक्ति में मस्त थे.पूरा माहौल भक्ति गीतों से गुंजायमान था.सारे कार्यक्रम शांतिपूर्ण बीतने को था.इसी बीच कुछ शरारती युवकों ने शाम को माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया,लेकिन स्थानीय लोगो के सक्रियता व सहयोग से पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुये स्थिति नियंत्रित किया व बड़ी अनहोनी को टाल दिया.

घटना के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि केंदुआ हटिया के पास से केंदुआ चार नंबर मुस्लिम बस्ती में जाने का रास्ता है.जंहा रास्ते पर केंदुआडीह पुलिस सुबह से ही मुस्तैद थी.

संध्या करीब 6 बजे मुस्लिम बस्ती के जनसहयोग समिति के लोगो द्वारा इलाके में कार्यक्रमो की समाप्ति को देखते हुये ड्यूटी में लगे पुलिस टीम को थाना वापस जाने को कहा.जिसके बाद ड्यूटी में मुस्तैद केंदुआडीह थाना के पुलिस अफसर जैसे ही थोड़ी दूर निकले ही थे.इसी दौरान तीन मोटरसायकिल पर सवार लगभग आधा दर्जन युवक झंडा हांथो में लिये केंदुआ चार नंबर मुस्लिम बस्ती में हड़िया पट्टी की ओर से घुस नारा लगाते हुये कुछ अपशब्द कहने लगे.

जिसके बाद बस्ती के कुछ युवकों ने शरारती युवकों की ओर ईंट फेंकते हुये खदेड़ा.जिसके बाद नारा लगा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करनेवाले शरारती युवक मोटरसायकिल छोड़ जान बचा किसी तरह वंहा से भाग निकले.जिसकी सूचना बस्ती के लोगो ने केंदुआडीह थानेदार सुरेंद्र कुमार सिंह दिया.

केंदुआडीह थानेदार इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने सूचना पर तत्वरित कार्रवाई करते हुये मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दिया व केंदुआडीह थाना में तैनात अन्य अफसरों व पुलिस बल के साथ केंदुआ चार नंबर बस्ती पहुंच स्थिति को नियंत्रित करते हुये शरारती तत्वों की तीनों मोटरसायकिल को जप्त कर लिया.

इस बीच देखते- देखते डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर)अरविंद बिन्हा, एससी विनोद कुमार,आपदा प्रबधन के अधिकारी गोंदुडीह ओपी प्रभारी कुंदन भारद्वाज,भागा बांध ओपी राजीव तुरी सहित आस-पास के थाना व ओपी के प्रभारी पुलिस बल के साथ केंदुआ चार नंबर बस्ती पहुंच गये.

फिलहाल केंदुआ चार नंबर बस्ती में पुलिस कैंप किये हुये है.जप्त मोटरसायकिल को थाना लाया गया है व मामले की जाँच में पुलिस जुटी हुयी है.इस संबंध में डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर)ने कहा कि केंदुआ चार नंबर बस्ती में झड़प होने की सूचना मिली थी.लेकिन यंहा आने पर कुछ शरारती तत्वों की बदमाशी का पता चला,जिसके चलते माहौल बिगड़ जाता.लेकिन कोई अप्रिय घटना नही हुई.लोगो के सहयोग से स्थिति नियंत्रित व सामान्य है.

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *