असमाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाडने का प्रयास हुआ विफल,थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह दलबल के साथ क्षेत्र में मुस्तैद…

केन्दुआ :-अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर केन्दुआङीह थाना क्षेत्र में  जगह जगह मंदिरों में पूजन कार्यक्रम का भव्य अनुष्ठान किया गया ।केन्दुआ बजरंगबली मंदिर,सत्य नारायण मंदिर, बी एन आर,कुस्तौर,गंसाङीह लहरा मंदिर, नीम तल्ला,रानी सती मंदिर,गोधर दुर्गा मंदिर, केन्दुआ कठगोला, न्यू मेरीन आदि  क्षेत्रों से भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण हुआ,नीमतल्ला मे 24घंटा अखण्ड कीर्तन के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाला गया ।

शोभा यात्रा में रामधून पर सैकडो महिला पुरुष, युवा,बच्चों नाचते-गाते चल रहे थे ।जगह जगह  सामाजिक संस्थाओं के द्वारा शरबत पानी,फल, मिठाई  का व्यवस्था किया गया था । शोभा यात्रा मे महिलाओ और पुरूषो के द्वारा पूरे रास्ते मे जय श्रीराम और जय हनुमान के नारों से पुरा इलाका गुंज उठा।जगह जगह  शोभा यात्रा मे शांति समिति के सदस्यो , जनसहयोग समिति और गण्यमान लोगों का अहम् योगदान  रहा ।केन्दुआङीह  थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह दलबल के साथ क्षेत्र में मुस्तैद रहे ।

शाम को लगभग 5 बजे केन्दुआ न 04 में कुछ असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया ।लेकिन केन्दुआङीह थाना प्रभारी की मुस्तैदी के कारण मामला शांत हो गया ।

मौके पर  पुटकी सीओ,विकास कुमार  पहुँच कर घटना की जांच पङताल किये ।भारी संख्या में  पुलिस बल दंङाधिकारी के  नेतृत्व में मौके पर तैनात हैं ।फिलहाल मामला शांत है।

NEWS ANP के लिए केंदुआ से जितेंद्र की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *