अमृता देवी के बलिदान को भामसं ने पर्यावरण दिवस के रूप मनाया….

बाघमारा (BAGHMARA)भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच बरोरा प्रक्षेत्र की ओर से बुधवार को गायत्री मंदिर परिसर व पृथ्वीराज चौहान पार्क परिसर में संघ के क्षेत्रीय सचिव उमेश कुमार सिंह सचिव नंदुराम दुसाध के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण मंच ने अमृता देवी के बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान पर्यावरण मंच के प्रभारी मोहनलाल महतो ने बताया कि पुरे प्रदेश में 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी निमित दुगदा के पृथ्वीराज राज चौहान पार्क में दर्जनों औषधि युक्त एवं फलदार पौधे रोपित और संरक्षित किए गए। संघ के क्षेत्रीय सचिव नंदुराम दुसाध ने बताया कि मेवाड़ के राजा अभय सिंह ने अपने मंत्री गिरधारी दास को लकड़ी लाने की जवाबदेही सौंपी। मंत्री खेजड़ली गये और पेड़ों की कटाई कराने लगे तभी वहां मौजूद गांव की अमृता देवी महिला ने पेड़ों की कटाई का विरोध के बावजूद कटाई जारी रखने पर अमृता देवी पेड़ों पर चिपक कर अपना बलिदान दे दी।

इस लिए महान् वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस को भारतीय मजदूर संघ हर वर्ष 28 अगस्त को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाता है। मौके पर एस के मिश्रा, देवनाथ चौहान, दौलत महतो, प्रशांत कुमार सिंह, जितेन्द्र पासवान, अनुप चौहान, संत चौहान, आदि मौजूद थे

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *