नैना भीगे-भीगे जाएं,कैसे खुशी ये छुपाएं राम आएंगे…भजनों पर महिलाएं और युवतियां झूमे
झरिया(JHARIA) झरिया अयोध्या में श्रीराम राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कोयलांचल में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह भी शामिल हुई।गली मुहल्ले से लेकर शहर तक जय श्रीराम की जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
शोयात्रा के दौरान के राम भक्ति के भजनों पर महिला पुरुष जमकर थिरके और भक्ती के सागर में हिलोरे लेते नजर आए।शोभायात्राए भगवान श्रीराम, सीता की झांकी निकली गई। घरों से लेकर सड़कों तक भगवामय हो गया। चारों तरफ भगवा झंडा लहरा रहे हैं. घरों से लेकर वाहनों पर ऑटो, रिक्शा और खास कर मोटरसाइकिल पर लोग भगवान राम के ध्वज लगा कर महोत्सव मना रहे हैं।इस दौरान शोभा यात्रा के बाद कोयलांचल के मंदिरों में अनुष्ठान के साथ भजन, कीर्तन, अखंड रामायण और धार्मिक आयोजन शुरू किए गए।
झरिया पंचदेव मंदिर, बाटा मोड़ हनुमान मंदिर, बलियापुर स्टैंड हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर समेत सभी मंदिरों में भजन, कीर्तन और अखंड रामायण शुरू हुआ। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर विभिन्न आयोजकों की तरफ से झरिया में शोभा यात्रा निकाली गई। झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह अपने पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद रहे।
NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट…
