निरसा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में मासिक गोष्ठी का आयोजन,क्षेत्र सभी पुलिस पादाधिकारी थे उपस्थित।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।निरसा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में रविवार को पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय,में निरसा में फरवरी माह 2024 का अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा रजत मानिक बाखला द्वारा अपराध गोष्ठी में उपस्थित सभी थाना प्रभारी के समक्ष माह में प्रतिवेदित एवं निष्पादित होने वाले संभावित कांडों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से कल आईजी द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उसे शांतिपूर्ण, कदाचार एवं भयमुक्त चुनाव कराने हेतु कोई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। स्वयं वाहन चेकिंग करने एवं लंबित कांडों में अनुसंधान पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। चोरी, गृहभेदन, वाहन चोरी इत्यादि की रोकथाम हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। वारंट, कुर्की, सम्मन इत्यादि का निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही, अन्य सभी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। इस बैठक में निम्न पुलिस पदाधिकारी रजत माणिक बाखला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा, सुनील सिंह थाना प्रभारी चिरकुंडा, अक्षय राम, पुलिस निरीक्षक निरस अंचल मंजीत कुमार, थाना प्रभारी निरसा सुंदर सिंह सोलंकी एमपीएल ओपी, आकृष्ट अमन’ प्रभारी मैथन ओपी, राजीव प्रकाश, प्रभारी कालुबथान ओपी, प्रभात रंजन राय, प्रभारी पंचेत ओपी,राजीव कुमार, गलफरबाड़ी ओपी,पंकज कुमार, प्रभारी कुमारधुबी ओपी एवं जे.पी. वर्मा, रीडर उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *