जमशेदपुर में 16 – 17 DEC को आयोजित होगा अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन,मॉरीशस के डिप्टी PM की पत्नी होंगी अतिथि..

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)डाॕ सरिता बुधू जी चेयरपर्सन भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन मॉरीशस एवं मनोज भावुक भी पूर्व घोषित कार्यक्रम झारखण्‍ड जमशेदपुर तुलसी भवन बिष्टुपुर मे दिनांक-16 और 17 दिसम्बर 2023 को दो दिवसीय 27 वें अधिवेशन सवर्ण जयंती वर्ष अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन मे शामिल होंगे |

डॉ सरिता बुधू जी को भोजपुरी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए भी जाना जाता है|ये मॉरीशस के उप प्रधान मंत्री के पत्नी है|


मनोज भावुक भोजपुरी में लिखने वाले एक भारतीय कवि, अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता और पटकथा लेखक हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्हें ‘साहित्य में उत्कृष्ट योगदान’ की श्रेणी में फिल्मफेयर और फेमिना भोजपुरी आइकॉन द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने कई पुरस्कृत पुस्तकें लिखी हैं।


सभी महानुभाव अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण मिश्रा,राष्ट्रीय महामंत्री डाॕ जयकान्त सिंह जय,कार्यकारी अध्‍यक्ष महामाया प्रसाद बिनोद सहित आरा बिहार से गीतकार कुमार अजय सिंह,साहित्यकार रामबहादुर राय,गायक रोहित प्रधान,गायिका निलम मणि जी,ममता ओझा,उपेन्द्र ओझा एवं भोजपुरी सेवी सुरेश प्रसाद भोजपुरिया रेलगाडी से रवाना हो गये है दिनांक 15 /12/2023 को जमशेदपुर तुलसी भवन बिष्टुपुर मे आ जाएगे|उक्त आशय की जानकारी भोजपुरी संघर्ष वाहिनी झारखण्‍ड के संयोजक भोजपुरी सम्राट लाखन सिंह और झारखण्‍ड महामंत्री अरबिन्द तिवारी ने दी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *