09दिनों तक चलने वाली अखण्ड हरिकीर्तन की कुंज भंग के साथ हुआ समापन..

झरिया(JHARIYA)अलकडीहा पंचायत अंतर्गत मुकुंदा स्थित हरी बोल मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 श्री नवरात्रि अखंड हरी कीर्तन की आखरी दिन रविवार को विधिवत पूजा पाठ व हवन जाप कर कुंज भांग के साथ समाप्त किया गया।

अखण्ड हरिकीर्तन को सफल बनाने में मुकुंदा के ग्रामीण के साथ साथ 16 आना के तमाम भक्त और आस पास के भग्तों की असीम तत्परता और सहयोग सराहनीय रहा। इस नेक कार्य के लिए मंदिर समिति के सदस्यो ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में प्रवचन करता, पाल कीर्तन गायिका श्रीमती राय किशोरी सरकार जो नवदीप से चलकर आई हुई थी। उन्होंने एक से एक बढ़कर भजन लोगों को सुनाई जबकि अन्य गायकों द्वारा भजन कीर्तन की गई।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *