JSSC CGL परीक्षा में हुई धांधली एवं पेपर लीक मामले को लेकर आजसू ने निकाला मशाल जुलूस,CBI जांच की कर रहे मांग…

धनबाद DHANBAD:JSSC CGL परीक्षा में हुई बड़ी मात्रा में धांधली एवं पेपर लीक मामले को लेकर आजसू छात्र संघ के द्वारा अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत मंगलवार को लुबी सर्कुलर रोड से रणधीर वर्मा चौक तक मशाल जुलुश निकाला गया।

जिसका नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो कर रहे थे।

विशाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने विधानसभा सदन में जोरदार तरीके से छात्रों के हक़ में

JSSC CGL पेपर लीक के मामले में अपनी बातों को रखा था। और सीबीआई जांच की मांग की थी।
राज्य सरकार अब तक छात्रों के पक्ष में कोई सकारात्मक निर्णय नही ली है। जो इस सरकार को छात्रों के हितार्थ बताया जाए।
लंबे वर्षो के इन्तेजार के बाद हजारो लाखो गरीब परिवार के युवा छात्रों ने अपनी नोकरी की आस में कड़ाके के ठंड में बड़ी कठिनाई से मिलो दूर जाकर परीक्षा दिया था। जिसके तुरंत बाद ही पेपर लीक का मामला सामने आते ही उनके सपनो का अंत हो जाता है। यह छात्रों के साथ किया गया बहुत बड़ा धोखा है।
एक तरफ सरकार स्नातक पास छात्रों को 5000 रु बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा करती है किंतु छात्र लाभार्थी नही हो पाते है इसके विपरीत छात्रों को मिलो दूर परीक्षा केंद्र देकर आर्थिक चोट देती है।

अखिल झारखंड छात्र संघ अपनी चार सूत्री मांगो को लेकर 15 फरवरी 2024 को सभी जिला उपायुक्तों को मुख्यमंत्री के नामित ज्ञापन सौंपेगी। साथ ही 17 फरवरी 2024 को राजभवन रांची में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी।

प्रमुख 4 सूत्री मांग है :

  1. सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग |
  2. परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विरोध कर रहे निर्दोष छात्रों पर हुए प्राथमिकी को अविलंभ वापस लेने की मांग |
  3. झारखंड चयन आयोग के अध्यक्ष सहित गड़बड़ी में शामिल सभी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग |
  4. गलत तरीके से चयनित परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डालने एवं झारखंड नकल कानून के तहत कानून कार्यवाही करने की मांग |

इस कार्यक्रम में : मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो, महासचिव रामशंकर तिवारी, छात्र जिला अध्यक्ष विकास कुमार, रतिलाल महतो, जीतू पासवान, विवेक महतो, अमित महतो, छात्र नेता विक्की कुमार, दिनेश दास, भोला पासवान, लव सिंह, आकाश शर्मा, पप्पू सिंह, राकेश गयाली, भगवान दास शर्मा, विनय यादव, संतोष पासवान आदि।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *