जामताड़ा के यज्ञ मैदान में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन के समर्थन में आजसू सुप्रीमो सुदेश प्रसाद महतो ने विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया । सभा को बीजेपी नेता गणेश मिश्रा, राज पालिवाल, आजसू महासचिव तरुण कुमार गुप्ता और दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने भी संबोधित किया।
सुदेश कुमार महतो ने इंडी गठबंधन को बेमेल गठबंधन वाला कुनबा बताया है। उन्होंने उनके राष्ट्रीय चेहरे का नाम पुछा। पूछा है कि क्या उनके पास नरेंद्र मोदी जैसा चेहरा है। जिसने अपना जीवन देश के हवाले कर दिया है। आजसू सुप्रीमो ने कल्पना सोरेन के नाम लिए बिना कहा कि सोरेन परिवार की राजनीति भूख इतनी बढ़ गई है कि एक को घर से निकलने के लिए मजबूर कर दिया। और दूसरे को रिजाइन करवा कर चुनाव लड़ी है। चंपाई दा को कुर्सी खाली करने बोली जा रही है। वहीं सीता सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस राज्य को जेल से भ्रष्ट और जमीन दलाल चला रहा है।
पूरे जोड़ शोर से जेल भड़ो अभियान चल रहा है। एक के बाद एक नेता और मंत्री होटवार जेल में दिख रहें है। उन्होंने सवाल उठाया क्या होटवार से राज्य चलेगा। चल भी रहा है। पूरा केबिनेट वहीं बैठ गया है। तो इस राज्य का दशा और दिशा क्या होगा ? आजसू महासचिव तरूण कुमार गुप्ता ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक एक कर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार के लोग जेल पहुंच रहे है।
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..
