जामताड़ा में गर्जे आजसू सुप्रीमो प्रयोग नहीं जितने की तैयारी में है आजसू,…

विष्णु प्रसाद भैया के बाद जामताड़ा विधानसभा में फिसड्डी बनीं भाजपा से आजसू को मिल सकता है अवसर


जामताड़ा (JAMTARA) जामताड़ा आजसू पार्टी का जामताड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह सपथ ग्रहण समारोह यज्ञ मैदान में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शिरकत किया।

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने पार्टी सुप्रीमो को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने 51 किलोग्राम की फूल माला से सुदेश महतो और तरुण गुप्ता का भव्य स्वागत किया। वहीं सुदेश महतो ने उपस्थित सभी लोगोँ को अभिनंदन किया। सभा को संबोधित करते आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने झारखण्ड सरकार पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि यहां की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है

जिसमें यहां की जनता की भागीदारी की जरूरत है। इस सरकार में ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि पूरे राज्य में बेरोजगारी चरम पर है यहां के युवा दूसरे प्रदेश में जाकर काम कर रहे हैं और सरकार यहां के लोगों से षड्यंत्र कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यहां की जनता से प्रत्येक वर्ष पांच लाख नॉकरी का वादा किया था उसे उन्होंने पूरा नही किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति और नियोजन नीति को लेकर सरकार पर हमला किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास के नाम पर वोट नही मांगते हैं उन्हें समाज के नाम पर वोट मांगते हैं

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *