AJSU द्वारा JSSC CGLपरीक्षा में हुई धांधली एवं पेपर लीक मामले को लेकर 4 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कि शुरूआत की…

धनबाद(DHANBAD)सोमवार पूरे झारखंड प्रदेश के सभी महाविद्यालय / विश्वविद्यालय एवं जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया साथ ही विभिन्न महाविधालयो में भी हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम चलाया गया।विश्वविद्यालय के हस्ताक्षर अभियान में जिला अध्यक्ष विकास कुमार, छात्र नेता विक्की कुमार, दिनेश दास, भोला पासवान, लव सिंह, आकाश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

वंही लॉ कॉलेज धनबाद में लॉ कॉलेज अध्यक्ष बबलू महतो एवं दीपक महतो के नेतृत्व में,पी. के. रॉय महाविद्यालय में मनीष महतो,राजगंज डीग्री कॉलेज में छात्र नेता शेखर महतो के नेतृत्व में,बीबीएम कॉलेज बलियापुर में जिला सचिव नितेश महतो एवं छात्र नेता दिवाकर महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।

प्रमुख 4 सूत्री मांग है :

  1. सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग |
  2. परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विरोध कर रहे निर्दोष छात्रों पर हुए प्राथमिकी को अविलंभ वापस लेने की मांग |
  3. झारखंड चयन आयोग के अध्यक्ष सहित गड़बड़ी में शामिल सभी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग |
  4. गलत तरीके से चयनित परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डालने एवं झारखंड नकल कानून के तहत कानूनी कार्यवाही करने की मांग | ऊपर वर्णित 4 सूत्री मांग को लेकर
  5. 12 फ़रवरी को देवघर कॉलेज, सत्संग कॉलेज (ए.एस.कॉलेज) एवं मधुपुर कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा |
  6. 13 फ़रवरी को देवघर कॉलेज से लेकर भुरभुरा मोड तक संध्या में मशाल जुलूस और प्रदर्शन किया जाएगा |
  7. 15 फ़रवरी को मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौपा जाएगा |
  8. 17 फरवरी 2024 को राजभवन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *