बिहार के बाद झारखंड में भी निर्माणाधीन नदी पुल गिरा..

गिरिडीह (GIRIDIH)बिहार के तर्ज पर अब झारखंड में भी निर्माणाधीन नदी पुल का गिरना शुरू हो चुका है। जी हां हम आपको बता दें कि गिरिडीह जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो देवरी प्रखंड के अंतर्गत भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच अरगा नदी पर बन रहा पुल मानसून की पहली बारिश में ही धराशायी हो गया।

शनिवार को मूसलाधार बारिश से नदी में तेज बहाव आया और निर्माणाधीन पुल का गार्डर टूट कर नदी में समा गया और वहीं पुल का एक पाया भी टेढ़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया आवाज सुन हमलोग भयभीत हो गए थे और लगा कहीं फिर आज किसी के द्वारा बम ब्लास्ट तो नहीं किया जा रहा है। काफी तेज आवाज के साथ पुल का गार्डर नदी में समा गया।जानकारी के अनुसार पुल लगभग 5.50 करोड़ की लागत से ॐ नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा करवाया जा रहा था।
ऐसे में निर्माण होने के पूर्व ऐसी घटना से पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। पुल निर्माण के दौरान ही पुल के पाया का टेढ़ा हो जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है। संबंधित महकमे को इस ओर अभी ही ध्यान देने की जरूरत है। वरना बिहार में पुल गिरने की घटना यहां भी घटित हो सकती है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *