अफीफ अमसल ने महिला कमेटी को किया संबोधन दिया दिशा निर्देश….


पाकुड़(PAKUD) झारखंड समाजसेवी संगठन ने गांधी चौक पाकुड़ स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय महिला कमिटी की बैठक आहुति की। जिसमें मुख्य अतिथि युवा नेता अफीफ अमसल ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। अफीफ अमसल ने झारखंड समाजसेवी संगठन के पाकुड़ इकाई के उपस्थित महिला सदस्यों/कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया।

साथ ही महिला कमिटी को पहले से अधिक सशक्त बनाने हेतु कई दिशा निर्देश भी दिए ।युवा नेता अफीम असल ने सभा में उपस्थित सदस्यों को 2009 से 14 में पूर्व विधायक अकिल अख्तर के कार्यकाल और क्षेत्र के विकास में किए गए योगदान का जिक्र भी किया। तथा आने वाले विधानसभा में अकिल अख्तर को पुनः जीत दिकर विधानसभा भेजने हेतु महिलाओं को प्रेरित ही किया। मौके पर लखी कुमारी सिंह,सकीना खातून, सावित्री, सेखा बीबी, साकेरा बीबी, पुनिती दास, सहित काफी संख्या में महिला कार्य करता उपस्थित रहे

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *