धनबाद जालान फैक्ट्री में हुआ हादसा..बिना सुरक्षा के मेंटेनेंस मजदूर ऊंचे शेड से नीचे गिरा,मौके पर हुई मौत…MLA राज पहुंचे SNMMCH अस्पताल..पुलिस जांच में जुटी..

धनबाद(DHANBAD) धनबाद के भूली स्थित जालान फैक्ट्री में गोंडूडीह ओपी क्षेत्र निवासी स्व. राम दास मित्री के पुत्र राम इकवाल विश्वकर्मा की मृत्यु फैक्ट्री में काम के दौरान हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा एस.एन.एम.एम.सी.एच. पहुंचे और परिजनों से मुलाक़ात की।
परिजनों से बात करने पर जानकारी मिली की मृतक राम इकवाल विश्वकर्मा जलान फैक्ट्री में मेंटेनेंस का काम देखते थे। शेड की मेंटेनेंस के दौरान काफी ऊंचाई से नीचे गिरने पर उनके सीने में चोट लगी और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एस.एन.एम.एम.सी.एच. में रखा गया हैं, कल शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जायेगा।…

अब सवाल है कि कंपनी प्रबंधन बिना सुरक्षा के मेंटेनेंस काम क्यों करवा रहा था..क्या सेफ्टी नियमों को लागू कराने को लेकर झारखंड की श्रम विभाग सोई हुई है…क्या अधिकारी इस घटना की जांच करेंगे…फिलहाल इस मौत की जांच पुलिस को करना है कि किसकी लापरवाही से मजदूर की जान गई…

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश गोप की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *