ACC सीमेंट (ADANI)फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के आश्रित को दिया 11 लाख का मुआवजा..


सिन्दरी(Sindri) धनबाद, सिन्दरी ए सी सी सीमेंट फैक्ट्री (आडानी ) में कार्यरत कर्मी तपन मंडल के मृत्यु के बाद मंगलवार के सुबह से मृतक के शव को सिन्दरी ए सी सी सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रख कर परिजनों के साथ विभिन्न राजनीतिक संगठनो के नेताओं द्वारा मृतक के पत्नी को नौकरी एवं मुआवजे की मांग को लेकर ए सी सी प्रबंधन से लंबे समय से चल रहे तृपक्षीय वार्ता के बाद बुधवार को फैसला हुआ । फैसला में मृतक के पत्नी को ग्यारह लाख रुपए उसके बैंक खाते में,बीस हजार रुपए नकद एवं कंटेकटर में मृतक की पत्नी को कार्य पर रखने की लिखित सहमति बनी तब जाकर गेट जाम और वार्ता समाप्त हो गया। तृपक्षीय वार्ता में सिन्दरी एस डी पी ओ भूपेंद्र कुमार राउत,ए सी सी सीमेंट फैक्ट्री के प्रबन्धन, राजनीतिक दलों में माले,एम सी सी,झा मु मो, कांग्रेस, भाजपा के अनेकों नेता सामिल थे उपस्थित नेता में उपेन्द्र सिंह, कार्तिक हांडी,

सुभाष मंडल, सागर मंडल, अजय कुमार,बब्लु महतो किशुन महतो,सुधिर महतो,रामू मंडल,धरनीधर मंडल, कुमार महतो , संतलाल प्रमाणिक, सोहन सोरेन,इकबाल अंसारी,बी पी मंडल,बाबन मंडल, के अलावा सी ओ , भी मौजूद थे बैठक में प्रथम पक्ष मृतक परिवार, द्वितीय पक्ष एल एन वी टी कॉन्ट्रेक्टर तथा तृतीय पक्ष जनमाण गण के वार्ता में विवाद समाप्त हुआ।कल यानी मंगलवार को ए सी सी गेट पर मृतक के शव को रखते और गेट जाम को को लेकर ए सी सी सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रशासन को अवगत कराते हुए पुलिस बल भी तैनात करा लिया था। शान्ति पूर्ण वातावर्ण में वार्ता समाप्त हो गया। वार्ता समाप्त होने के बाद मृतक के परिजनो ने कारखाना गेट से शव को दाह संस्कार के लिए लिए गए।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *