AAP को बड़ा झटका! Raghav Chadha को राज्यसभा उप नेता पद से हटाया, BJP में जाने की अटकलें तेज…

AAP को बड़ा झटका! Raghav Chadha को राज्यसभा उप नेता पद से हटाया, BJP में जाने की अटकलें तेज…

DESK: आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता Raghav Chadha को राज्यसभा में उप नेता पद से हटा दिया है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर राघव चड्ढा की कार्यशैली को लेकर असंतोष था। सूत्रों के मुताबिक, वे कई मौकों पर Aam Aadmi Party की गाइडलाइन से अलग नजर आए और सदन में उनके भाषण भी पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाते दिखे।
हाल ही में Arvind Kejriwal से जुड़े शराब घोटाला मामले में कोर्ट के फैसले पर भी राघव चड्ढा की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, जिससे अटकलों को और हवा मिली।
इसके अलावा, राघव चड्ढा की Bharatiya Janata Party के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बढ़ती नजदीकियों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है।

अब उनके इस पद से हटाए जाने के बाद यह सवाल और भी गहरा हो गया है कि क्या राघव चड्ढा जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं?
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक राघव चड्ढा या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में भारतीय राजनीति में यह घटनाक्रम कौन सा नया मोड़ लेकर आता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *