गिरीडीह में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 71836 मामलों का हुआ निष्पादन,02 करोड़ 26 लाख81हज़ार प्राप्ति..

गिरीडीह (GIRIDIH)जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के द्वारा व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कुल 71836 मामलों का हुआ निष्पादन एवं 2 करोड़ 26 लाख81हज़ार 345 रूपए की प्राप्ति हुई एवं सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 104558 लाभुको के बीच 13 करोड़ 62 लाख की परिसंपत्तियों से हुए लाभान्वित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार आज दिनांक 9 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, श्रीमती वीणा मिश्रा, अपर न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव , जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री गोपाल पांडेय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री आनंद प्रकाश,अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री प्रकाश सहाय, सचिव जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह, श्री चुन्नू कांत एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, श्री सौरव कुमार गौतम के पावन कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, श्रीमती वीणा मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2023 के लिए अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आमजनों एवं पक्षकारों को लाभ प्रदान करने हेतु माननीय नालसा, नई दिल्ली के निर्देश पर पूरे देश में आज के दिन किया जा रहा है। माननीय झालसा, रांची के द्वारा झारखंड राज्य के सभी न्यायालयों में लंबित एवं प्री लिटिगेशन मामलों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता ही है साथ ही साथ न्यायालय का बोझ भी कम होता है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल मामलों, बैंक मामलों, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों बिजली, वन विभाग, उत्पाद, माप तौल, खाद्य सुरक्षा इत्यादि विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन लोक अदालतों के माध्यम से होने से आम जनों को काफी राहत मिलता है।
कार्यक्रम को अपर न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता के बारे में जानकारी प्रदान किया। आमजनों एवं पक्षकारों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करवाने के लिए बधाई प्रदान करते हुए कहा कि माननीय न्यायालय के द्वारा समय-समय पर लगाए जा रहे इस प्रकार के आयोजनों में शरीक होकर अपने मामलों को निष्पादित कराएं। जिला प्रशासन भी न्यायपालिका के साथ तालमेल स्थापित कर हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।


जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह के सचिव महोदय श्री चुन्नू कांत ने भी संबोधित करते हुए आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत के विशेषता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला एवं आम पक्षकारों को आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर अपने मामलों का निष्पादन करा कर खुशी-खुशी अपने घर की ओर जाएं तथा समाज में सौहार्द एवं अमन का वातावरण बनाए रखें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह, श्री सौरव कुमार गौतम ने कहा कि आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आप सभी विद्वान अधिवक्ता गण एवं पक्षकारगण अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए इस प्रांगण में उपस्थित हैं।

यह इस राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता एवं जन-जन तक इसकी पहचान को प्रदर्शित करता है।
गिरिडीह न्यायमंडल द्वारा आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु निरंतर कार्य किया गया, इसमें सभी न्यायिक पदाधिकारियों, सभी विभागों के पदाधिकारियों , विद्वान पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा लीगल वॉलिंटियर्स के साथ मीटिंग किया गया था। साथ ही संबंधीत न्यायालयों के द्वारा पूर्व से ही मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से सूचना प्रदान किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से ठंड को देखते हुए लगातार अलग-अलग क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें वैसे वृद्धि लोगों को चिन्हित कर कमल दिया जा रहा है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के निर्देश पर कुल 13 पीठों का गठन किया गया था जिसमें सभी पीठों के पीठासीन पदाधिकारियों ने आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने-अपने पीठों में आवंटित मामलों को निष्पादित किया।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *