पाकुड़ में ऑनलाइन चोरों के एक नए कारनामें ने इन दिनों जिलाधिकारी की नाक में दम कर दिया है…

पाकुड़(PAKUR) पाकुड़ साइबर अपराध के लिए देशभर में बदनाम झारखंड के ऑनलाइन चोरों के एक नए कारनामें ने इन दिनों जिलाधिकारी की नाक में दम कर दिया है। वर्चुअल फ्रॉड के जरिए देश की आम जनता की गाढ़ी कमाई को पलक झपकते ही लूटने में माहिर जालसाजों के निशाने पर अब झारखंड के जिलों में पदस्थापित जिलाधिकारी आ गए हैं।

ताजा वाकया सामने आया है संताल परगना के पाकुड़ जिले से जहां के डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल की फेक एफबी आईडी बना कर साइबर ठग लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर अपने जाल में फसा रहे है । इस बाबत जिला जनसंपर्क कार्यालय से पुष्टि करते हुए जिले वासियों के साथ ही शहर के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।किसी प्रकार का प्रतिक्रिया न दे साथ ही फर्जी अकाउंट को ब्लॉक करने की अपील की है साथ ही प्रशासन के द्वारा आगे कारवाई की जा रही है ।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *