स्व राजीव गांधी की 80 वी जयंती पर 20 अगस्त को सद्भभावना यात्रा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक।

सदभावना यात्रा में हज़ारों कांग्रेस कार्यकताओ का होगा समागम: संतोष सिंह

धनबाद (DHANBAD)धनबाद: आज दिनांक 18 अगस्त 2024 को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की पूर्व घोषित बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया।

एआईसीसी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार दिनांक 20 अगस्त 2024 को भारत के आधुनिक युग एवं संचार क्रांति के नायक पंचायतीराज के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80 वी जयंती के अवसर पर दो किलोमीटर की सद्भभावना यात्रा को सफल बनाए जाने का निर्णय लिया गया। धनबाद जिला परिषद मैदान से दिन में 11 बजे सद्भावना यात्रा निकलकर श्रमिक चौक रांगाटाड में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण की आहूति दिए हैं। संचार क्रांति के नायक पंचायतीराज के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सदभावना यात्रा में हजारो कांग्रेस के कार्यकताओ का समागम होगा। अपने दो किलोमीटर के इस यात्रा मे होर्डिंग बैनर तख्तियां और कांग्रेस के झंडा लेकर पैदल चलेगें।

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समीती के अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा स्व राजीव गांधी युवाओ के प्रेरणास्रोत थें आज उनके बलिदान को मोदी सरकार भुलाना चाहती है। सद्भभावना यात्रा के माध्यम से स्व राजीव गांधी जी के विकासशील सोंच का परिणाम है कि आज संचार यंत्र से पीएम मोदी मन की बात कर रहे हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो ने कार्यकर्ताओ को आह्वावान किया है 20 अगस्त को जिला परिषद मैदान मे सभी कांग्रेसजन 11 बजे पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

बैठक में विधान सभा चुनाव पर रणनीति तैयार किया गया। सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्ष को बुथ स्तर पर कमेटी को रिव्यू करने का टास्क दिया गया। निष्क्रीय प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्षो को नसीहत दिया गया है जो काम नही करना चाहते वो स्वयं पद छोड़ दें।

बैठक में धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समीती के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, धनबाद कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम, बैभव सिंहा, मनोज यादव, धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश्वर यादव,,नवनीत नीरज, योगेन्द्र सिंह योगी, जहीर अंसारी, सरफराज आलम, हरेंद्र शाही, अख्तर खान गुड्डू, अशद कलीम, मृत्युंजय सिंह, पप्पू पासवान, इम्तियाज अली, अजय कुमार, प्रदीप पांडे, कामता पासवान, माधव सिंह, रणधीर ठाकुर, दिनेश सिंह रोशन कुमार, सत्येंद्र पांडे, बलराम महतो, शादाब खान, नारायण सिंह, अमित कुमार, प्रभाकर नोनिया, संजय सिंह, मनोज सिंह, शहजादा हुसैन, हरिश्चंद्र दुबे, वीरेंद्र गुप्ता, सुंदर प्रसाद यादव, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार दुबे, डीएन प्रसाद यादव, अशोक दत्ता, फैज अहमद, शौकत आदी ने अपने विचार व्यक्त किए।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *