केंद्रीय गृह मंत्री के रांची आगमन लेकर विहार विल्डिंग कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्षों की हुई बैठक..

झरिया(JHARIYA}झरिया के बिहार बिल्डिंग कार्यालय मे भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह के नेतृत्व मे शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष श्री राय ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को रांची के प्रभात तारा मैदान मे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी विधान सभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे। जिसके लिए भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष के आलावे कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम मे पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं । वही भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने कार्यकर्ताओ को प्रस्तावित जनसभा में भारी से भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वाहन किया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, राजाराम पासवान,दिलीप भारती, विशाल श्रीवास्तव, श्पिंकू चौबे, गोपाल चौधरी, रघु राम समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
बता दे कि पार्टी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रदेश की विस्तृत कार्यसमिति की सभा बुलाई है, जिसे वह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इस सभा में प्रदेश, जिला, मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के 26 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *