
झरिया (JHARIYA)धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा विधायक ढुल्लू माहतो को सांसद प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ एक फूल भाजपा के नाम करने की तैयारी में जुटे चुके हैं। जिसको लेकर भाजपा सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पश्चिम मंडल में स्वागत के लिए तैयारी हेतु शुक्रवार को बैठक किया गया।
बैठक में अध्यक्ष मंटू रवानी, बरचि सिंह, जयराम रवानी, कुलदीप साव, सुनील मोदक संजय मजूमदार, विश्वामित्र महतो, हरे कृष्णा रवानी, अशोक महतो एवं पश्चिम मंडल के प्रभारी संतलाल प्रमाणिक उपस्थित थे।
पश्चिम मंडल प्रभारी प्रमाणिक ने बताया कि कार्यक्रम में बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमेटी मंडल में एवं पश्चिम मंडल में निवास करने वाले जिला प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि एमोसीपी विशाल डेकोरेटर कैंपस के पास किया जायेगा जिसको लेकर समय एवं तिथि समय आने पर बताया जाएगा।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट