साउथ गोलकडीह स्थित रह रहे लगभग 28 घरों के परिवार को एक साथ कर्मा टांड में बने भवन में बीसीसीएल कंपनी द्वारा आवास आवंटित का मिला पत्र..

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह संयुक्त मोर्चा के नेता का पहल लाया रंग, लोग हंसी खुशी जाने को हुए तैयार

झरिया (Jharia) झरिया। साउथ गोलकडीह स्थित रह रहे लगभग 28 घरों के परिवार को एक साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह संयुक्त मोर्चा के नेता ललन पासवान एवं शिव कुमार पासवान के पहल ने लाया रंग, मिला स्थानीय लोगों को आवास आवंटित पत्र। बताते चलें कि लोदना एरिया 10 अंतर्गत चल रहे एटीदेव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के विस्तारीकरण मे आड़े आ रही साउथ गोलकडीह स्थित घनी आबादी जो दैनिक मजदुरी कर अपने जीविका पर्जन करते थे। जिन्हे गुरुवार को बीसीसीएल प्रबंधन की योर से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए

साउथ गोलकडिह स्थित गुजर बसर करने वाले लागों को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह संयुक्त मोर्चा के नेता ललन पासवान एवं शिव कुमार पासवान के पहल पर लगभग 28 घरों के परिवार को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए आवास आवंटित किया गया है। जिन लोगों को आवास आवंटित किया गया है उन लोगों को कर्मा टांड में बीसीसीएल कंपनी द्वारा बनाए गए भवन में बसाने का काम किया जा रहा है। मौके पर बबलु मोदक,अनु मोदक,झालु मोदक,भोला चौधरी, मनोज पासवान, लक्ष्मी देवी,बादल लोहार, अशोक सिंह,सूरज सिंह, सरिता देवी, महेश भुइया, अजय भुइया, भुजू मोदक, सुधीर मोदक, शायमसुंदर सिंह, सीमा देवी आदि लोग मुख्य हैं।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *