धनबाद(DHANBAD) शनिवार को देर रात गुप्त सूचना मिली की दो व्यक्ति मोटर साईकिल से अवैध गाजा लेकर महुदा के तरफ आ रहे है।
वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर कतरी नदी पर कपुरिया की तरफ से आने वाले सभी वाहनों का जाँच प्रारम्भ की गई ।
जाँच के क्रम में एक बाईक कपुरिया के तरफ से आ रही थी जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रुकने का प्रयास किया गया तब उक्त बाईक सवार घुमाकर भागने का प्रयास किया और बाईक छोड़कर भागने लगे, इसी क्रम में सशस्त्र बल के मदद से एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम गोरंगो रवानी है तथा दूसरा सहयोगी मौके से फरार हो गया l
गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक बैग में चार पीले प्लास्टिक में गांजा बरामद हुआ जिसका कुल वजन करीब 8.481 किलोग्राम पाया गया।
महुदा धाना में काण्ड संख्या 29/24 dt-21.04 24, दर्ज किया गया है तथा अनुसंधान जारी है। फरार अभियुक्त की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है l
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
