उपायुक्त ने किया “बर्ड्स ऑफ धनबाद” नामक पुस्तक का विमोचन..

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज अपने कार्यालय कक्ष में धनबाद के पक्षी प्रेमी A K सहाय द्वारा लिखित पुस्तक “बर्ड्स ऑफ धनबाद” का विमोचन किया।

पुस्तक का विमोचन करने के बाद उपायुक्त ने श्री सहाय से यहां पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पक्षियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही उनके कार्य की सराहना की।

श्री सहाय ने बताया कि धनबाद की जलवायु विभिन्न तरह के पक्षियों के लिए अनुकूल है। विगत 2 साल में यहां 150 से अधिक पक्षियों के प्रजातियों की फोटोग्राफी कर 110 पृष्ठ की इस पुस्तक में संग्रहीत किया है।

उन्होंने कहा मैथन डैम, पंचेत डैम, तोपचांची झील और उसके आसपास की पहाड़ी, भटिंडा फॉल, सुदूर इलाके के जंगल देश विदेश के पक्षियों को आकर्षित करते हैं। राजस्थान के भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी की तरह यहां साइबेरियन क्रेन सहित 20 तरह के विदेशी पक्षी विभिन्न ऋतु में भ्रमण करते हैं।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर उपायुक्त श्री वरुण रंजन के साथ वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *