
पटना(PATNA) पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामाकंन कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा कई मंत्री व विधायक मौजूद थे।
वहीं, विपक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया है। नंद किशोर यादव सातवीं बार विधायक हैं। नामाकंन के बाद नंद किशोर यादव ने मीडिया से बातचीत की।
विपक्ष की ओर से इस पद के लिए कोई कैंडिडेट नहीं
अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 15 फरवरी को होगा। पक्ष की ओर से इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने नामाकंन किया है। वहीं, विपक्ष की ओर से इस पद के लिए कोई कैंडिडेट नहीं है। वहीं, नामाकंन करने के बाद नंद किशोर यादव ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के लिए मेरा नामाकंन हुआ है। मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि आज नामाकंन हुआ है, 15 फरवरी को निर्वाचन का काम संपन्न होगा।
NEWS ANP के लिए पटना से S.ALAM की रिपोर्ट…..