भाजपा नेत्री रागिनी सिंह द्वारा किया गया वन भोज का आयोजन, सिंह मैंशन की वन भोज में सांसद पीएन सिंह समेत बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकार व राजनेता…

झरिया(JHARIYA): झरिया विधानसभा अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह की धर्मपत्नी सह भाजपा के कार्यकारणी सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह की ओर से सोमवार को सरायढेला के हीरक रोड स्थित बुद्धा प्लेस में किया गया। जंहा बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक व वेब मीडिया से जुड़े धनबाद बाघमारा, झरिया, सिंदरी के पत्रकारों के अलावे राजनेताओं की हुई महाजुटान।

मौके पर भाजपा नेत्री श्रीमती सिंह ने समाजसेवी व नेताओं के साथ साथ पत्रकारों को स्वागत अभिनंदन किया साथ ही नव वर्ष 2024 की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

मौके पर धनबाद के बीजेपी सांसद पीएन सिंह, झरिया के पूर्व विधायिका संजीव सिंह की माता कुंती देवी, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह समेत पार्टी के कई वरीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए झरिया/धनबाद से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *