धनबाद। धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की ओर से आयोजित इमेजिका डायग्नोस्टिक डीसीए चैंपियंस लीग (सीनियर) टूर्नामेंट का आगाज 19 नवंबर से होगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जियलगोरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। मंगलवार को धनबाद क्रिकेट संघ ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता में डीसीए रेड, डीसीए ग्रीन, डीसीए ब्लू और डीसीए येलो की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा।
चार टीमों के बीच होगा चैंपियन बनने का मुकाबला
डीसीए चैंपियंस लीग में चार टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 8:45 बजे डीसीए रेड और डीसीए ग्रीन के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसी दिन दोपहर 12:30 बजे डीसीए ब्लू और डीसीए येलो की टीमें भिड़ेंगी।
20 नवंबर को सुबह 8:45 बजे डीसीए रेड का मुकाबला डीसीए ब्लू से होगा। वहीं दोपहर 12:30 बजे डीसीए ग्रीन और डीसीए येलो के बीच मैच खेला जाएगा।
21 नवंबर को होंगे लीग के आखिरी मुकाबले
टूर्नामेंट के तीसरे दिन यानी 21 नवंबर को सुबह 8:45 बजे डीसीए रेड और डीसीए येलो के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे डीसीए ग्रीन और डीसीए ब्लू की टीमें आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों के बाद 22 नवंबर को सुबह 9 बजे से फाइनल खेला जाएगा। सभी मैच जियलगोरा स्टेडियम में आयोजित होंगे।
डीसीए ग्रीन और रेड टीम की कमान इन खिलाड़ियों के हाथ
डीसीए ग्रीन टीम की कप्तानी श्रेष्ठ करेंगे, जबकि रोहित कुमार यादव विकेटकीपर होंगे। टीम में रोबिन मंडल, आदित्य सिंह, शूरवीर चंद्रा, अनुराग सिंह सेंगर, सुशांत सिन्हा, दीपक कुमार सिंह, जीशान हुसैन, आनंद राज, अभिषेक कुमार, अनमोल प्रताप सिंह, मो. हसन आसिफ और रूद्र शर्मा शामिल हैं। टीम के कोच आसिफ फहद हैं।
डीसीए रेड की कप्तानी आदित्य नारायण को सौंपी गई है और रिद्धान चौरसिया विकेटकीपर होंगे। टीम में फहद आफताब, राजवीर सिंह, शुभम सिन्हा, राजेश कुमार, सन्नी कुमार यादव, राहुल मिश्रा, आशीष आकाश, अंकित कुमार सिंह, सौविक भट्टाचार्य, प्रियांशु रंजन, कुणाल कुमार सिंह और सोनू कुमार राय को जगह मिली है। उमेश श्रीवास्तव टीम के कोच होंगे।
ब्लू और येलो टीम भी खिताब की दौड़ में
डीसीए येलो टीम की कप्तानी स्पर्श त्यागी करेंगे और कृत कमल सिंह विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। टीम में एकलव्य सिंह, रणवीर सिंह, आयुष राज, अरबाज शेख, प्रिंस कुमार पासवान, मोहित कुमार राय, राजा कुमार, मो. मुजम्मिल हुसैन, आदित्य सिंह, विशाल कुमार महतो, दिव्यांशु कुमार और अहान विश्वास शामिल हैं। टीम के कोच तारिक अजीज हैं।
वहीं डीसीए ब्लू टीम की कमान राहुल प्रसाद संभालेंगे। अंकित राज सिंह और गणेश कुमार गुप्ता विकेटकीपर होंगे। टीम में सुधीर राय, रोहित कुमार, इंद्रजीत हरि, मो. शाकिब, अमन कुमार सिंह, चंदन शर्मा, विजय प्रताप सिंह, विभूति भास्कर, रणवीर सिंह, सोहैल अहमद कैफ, गुड्डू यादव और युवराज सिंह को शामिल किया गया है। इस्तेखार अहमद टीम के कोच होंगे।
चारों टीमों की घोषणा के साथ ही धनबाद में क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब 19 नवंबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं।

