इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा..


कतरास(KATRAS): बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत चौधरी नर्सिंग होम में सैंकड़ो की संख्या में आये लोगों ने एक महिला के शव के साथ अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।


मामले में यह जानकारी मिली कि पटना से अपने मायके आई जोगिडीह की बेटी 30 वर्षीय कामता देवी का इलाज गत दिनों चौधरी नर्सिंग होम में किया गया था।परिजनों की माने तो सकुशल स्थिति में पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन डॉ सुनील कुमार नायक द्वारा किया गया।

अनिल कुमार चौहान(मृतिका का भाई)
अमित कुमार(मृतिका का पति)

ऑपरेशन के चंद मिनट में ही मरीज की हालत गम्भीर बताकर अस्पताल कर्मियों ने उसे आननफानन में एम्बुलेंस में रख दिया ,जहाँ से उसे धनबाद के असर्फी और फिर दुर्गापुर के मिशन अस्पताल ले जाया गया,जहाँ उसकी मौत आज सुबह हो गई।डॉक्टरों ने मौत का कारण निम्न रक्तचाप और निम्न नाड़ी गति बताया जो ऑपरेशन के दौरान ही हो गया था।


आज गुस्साये परिजनों में शव को अस्पताल के समक्ष एम्बुलेंके रखकर जमकर हंगामा किया।साथ ही ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और नर्सिंग होम के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे।अस्पताल में होते हंगामे को देख अस्पताल कर्मी भाग खड़े हुए।


हलाकि कतरास पुलिस के हस्तक्षेप से भरी5के परिजनों को समझाबुझाकर कर शांत कराया गया।साथ ही आश्वासन भी मिला कि थाना क़े मध्यस्थता में अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर सम्भवतः समाधान निकाला जाएगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *