सिंदरी के डोमगढ़ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 2 नवंबर को होगी पूर्णाहुति

सिंदरी के डोमगढ़ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 2 नवंबर को होगी पूर्णाहुति

डोमगढ़ में कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ

सिंदरी, धनबाद। सिंदरी शहर के डोमगढ़ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दामोदर घाट के नजदीक डीके-4 स्थित 45-46 से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा दामोदर छठ घाट से शुरू हुई। पीतांबर वस्त्र धारण किए सिंह परिवार के सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं ने दामोदर नदी से जल भरा। इसके बाद यात्रा डोमगढ़ के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल पहुंची। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।

वैदिक विधि-विधान से संपन्न हो रहे अनुष्ठान

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आचार्य वैद्यनाथ मिश्रा और पंडित मुकेश पुरोहित के सानिध्य में किया जा रहा है। वैदिक विद्वान विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, मंगलवार, 27 अक्टूबर से पंचांग पूजन और वेदी पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत होगी। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक पंडित गौरांगी गौरी प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी।

2 नवंबर को पूर्णाहुति, 3 नवंबर को महाप्रसाद

आयोजक सिंह परिवार की ओर से गीता देवी और उनके सुपुत्र शशि सिंह, श्रीकांत सिंह तथा कृष्णकांत सिंह ने बताया कि सात दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति 2 नवंबर को होगी।

इसके बाद 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।

दिलीप सिंह ने सिंह परिवार के प्रयास की सराहना की

धनबाद राजपूत विचार मंच के जिलाध्यक्ष सह रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़े दिलीप सिंह ने सिंह परिवार की पहल की सराहना की। उन्होंने आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित धार्मिक प्रयास बताते हुए परिवार को साधुवाद दिया। साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *