पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि पर नके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई..

झरिया(JHARIYA): भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि पर सिंदरी स्थित भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कार्यालय जिला संयोजक कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला संयोजक सह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि पंडित जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई जा रही है।


उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी पुण्यतिथि पर बिजली कनेक्शन से वंचित ग्रामीणों को दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से जोड़ रही है।

केंद्र सरकार दीनदयाल अंत्योदय योजना को कौशल विकास और अन्य उपायों के माध्यम से आजीविका के अवसरों में वृद्धि कर शहरी और ग्रामीण गरीबी को कम करने का उद्देश्य है। इसके साथ ही मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने से देश में नई उर्जा का संचार हुआ है।


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता दिनेश सिंह, युवा भाजपा नेता संजय सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य बृजेश सिंह, कामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, नंदकिशोर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कुंदन श्रीवास्तव, नकुल सिंह, सुभाष सिंह, गुरुचरण सिंह, रवि कुमार, धर्म उपाध्याय, जगदीश सिंह, नीरज कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *