डीजे बाजा रहेगी पूरीतरह से बैन, असामाजिक तत्वों एवं शराबीयों पर रहेगी पैनी नजर – गिरधर गोपाल थाना प्रभारी
झरिया(JHARIA): वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आने वाले दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तिसरा थाना परिसर मे रविवार को बैठक किया गया, जहां बड़ी संख्या मे शांति समिति के सदस्य, समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्र मे होने वाले सभी पूजा कमिटी के सदस्य मौजूद थे, बैठक के अध्यक्षता थाना प्रभारी गिरधार गोपाल ने किया जबकि संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया, बैठक मे उपस्थित लोगों ने खासकर पेय जल, रोड़ मे पानी छिड़काऊ एवं जगह- जगह पर स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई के अलावे रात्रि गस्ती पर विशेष बल देने का आग्रह किया,वहीं थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने दुर्गा पूजा के अग्रिम शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपलोगों ने जो भी सुझाव दिया है निश्चित ही उन सभी बिन्दुओं पर पहल किया जायेगा, क्षेत्र मे जहां भी दुर्गा पूजा हो रही है, पूजा के दौरान खासकर पूजा समिति के सदस्यों को पूजा के दौरान सुप्रीम कोर्ट के नियमों के पालन करने के साथ -साथ वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देशों को पालन करना है, जैसे की पूजा पंडालों मे डीजे बाजा – बजाना पूरी तरह से बैन रहेगी,पूजा मे भड़काऊ गाना ना बजायें सिर्फ भक्ति गाना ही बजायेंगे,जिससे पूजा पंडाल के बाहर- भीतर सीसी कैमरे लगाना अनिवार्य है,महिला – पुरूषों के लिए बांस से घेर कर रास्ता अलग -अलग बनाना होगा, वहीं मूर्ति विसर्जन के दिए गए समय के अंदर ही मूर्ति विसर्जन करना होगा, इस दौरान छोटे -छोटे बच्चों को पानी मे उतरने ना दें, इसका पूरा ध्यान रखें, अगर पूजा के दौरान कोई भी असमाजिक तत्वों द्वारा किसी भी तरह की तांडव मचाने की कोशिश किया तो पुलिस उसपर कानूनी कार्रवाई करेंगी, वहीं शराब के सेवन करते पाये गये या नशे के हालात मे पकड़े जाते हैं तो उनपर भी पुलिस कार्रवाई निश्चित करेंगी, इस दौरान किसी की पैरवी नहीं सुनी जायेगी,
मौके पर पुलिसकर्मी रंजीत मेहता, सुनील पांडेय, बुद्धू उरांव, श्याम कुमार, बीसीसीएल के नॉर्थ तीसरा प्रबंधक अजय कुमार विश्वकर्मा के अलावे वरिष्ठ अधिवक्ता एस एस विश्वकर्मा, सुनील साहू, मिंटू साहू, हरेंद्र मोदक, विनोद प्रजापति, नवीन ठाकुर, मुखिया प्रतिदिन प्रतिनिधि संजय दास कैलाश सिंह श्री राम गोराई आदि मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

