असामाजिक तत्वों एवं शराबीयों पर रहेगी पैनी नजर -थाना प्रभारी झरिया
झरिया (JHARIA): आने वाले दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शुक्रवार को झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बैठक की अध्यक्षता झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने किया जबकि संचालन भगत सिंह ने किया, बैठक मे बड़ी संख्या मे शांति समिति के सदस्य एवं पूजा कमिटी के लोग मौजूद थे, वहीं बैठक मे उपस्थित लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, नालियों की साफ -सफाई स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने एवं शहर मे प्रायः लगने वाले जाम से निजाद दिलाने को लेकर उपस्थित अधिकारीयों को अवगत कराने का काम किया, वहीं थाना प्रभारी श्री पांडेय ने दुर्गा पूजा के अग्रिम शुभकामनायें देते हुए लोगों कहा कि आपलोगों की सारी समस्याओं को उपस्थित अधिकारीयों ने गंभीरता पूर्वक सुनने का काम किया है और उम्मीद है की इसपर पहल भी जल्द ही होगी, साथ ही पूजा के दौरान पूजा कमिटी के लोगों को गाइड लाइन का विशेष पालन करना जरुरी होगी, जैसे की डीजे बाजा बजाना पूरी तरह से बैन रहेगी, पूजा पंडालो मे सीसी कैमरा लगाना एवं गेट के सामने स्पष्ट बड़े अक्षरों मे लिखें की आप कैमरे की निगरानी मे है इससे असमाजिक तत्वों मे भय ब्याप्त रहे और जरूरत पड़ने पर कैमरा के माध्यम से चिन्हित कर उसपर कानूनी कार्रवाई की जा सके, इसके आलावे प्रतिमा के दर्शन के लिए आने वाले हर महिला एवं पुरूषों के लिएआने -जाने का रास्ता अलग -अलग से रखें, मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार, माडा जे ई अनमोल कुमार बिजली विभाग के जे ई सतीश कुमार, के साथ शांति समिति एवम पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित हुए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि के डी पाण्डेय,राजकुमार अग्रवाल,वार्ड 42पार्षद मुनिलाल राम,अजय शास्री, विजय बरनवाल,रामजी सिंह, मनोज बर्मन,अनिता सिंह,लक्ष्मी गुप्ता,अजय यादव,सतीश गुप्ता,नवीन बरनवाल,मुख्तार खान,अरिंदम बनर्जी,के साथ झरिया क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवी लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

