सरायकेला-खरसावां। आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार और अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।
खरसावां में दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त
अभियान के दौरान खरसावां थाना अंतर्गत बरजूडीह और गांगुडीह में अवैध रूप से संचालित दो चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया।
छापेमारी के दौरान कुल 19 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। इसके अलावा करीब 2,100 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

भट्ठी संचालकों पर दर्ज होगा मामला
उत्पाद विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। संबंधित शराब भट्टी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
दुर्गापूजा को लेकर निगरानी और कार्रवाई तेज
आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को सतत निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण या बिक्री से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें।

