दुर्गापूजा को लेकर घनुडीह ओपी परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई संपन्न..

दुर्गापूजा को लेकर घनुडीह ओपी परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई संपन्न..

असमाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर.. अभिषेक तिवारी

JHARIA(झरिया) वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आने वाले दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर घनुडीह ओपी परिसर मे शांति समिति की बैठक रविवार को संपन्न हुई, बैठक के अध्यक्षता ओपी प्रभारी अभिषेक तिवारी ने किया जबकि संचालन वार्ड 46 के पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन निषाद ने किया, मौके पर उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए ओपी प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि आने वाले एक माह के अंदर हम सभी के बीच कई पर्व आने वाली है, जिसे हम सभी को शांति व सौहार्द पूर्वक भय मुक्त वातावरण मे संपन्न करना हम सभी का कर्तव्य बनता है, इसके लिए आप सभी का भागीदारी जरुरी है, पूजा के दौरान खासकर पूजा कमिटी के सदस्यों को विशेष गाइड लाइन को पालन करते हुए पूजा संपन्न करनी होगी, जैसे की डीजे बाजा पूरी तरह से बैन रहेगी, इसके जगह लाउडस्पीकर पूजा मे उपयोग करें,चाहे पंडाल पूजा हो या मंदिर पूजा ये सभी के लिए मान्य होगी, वो भी रात्रि दस बजे के बाद पूरी तरह से बंद कर दें, पूजा कमिटी के सदस्य पूजा के दौरान अपना आई कार्ड लगाकर रखें ताकि भीड़ मे भी उन्हें लोग पहचान सके और जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क कर कोई भी समस्या का समाधान किया जा सके, कोई भी अफवाह पर ध्यान ना दें, अगर जरूरत पड़े तो पुलिस को सूचित करें, पुलिस आपकी सेवा मे चौबीसो घंटे तत्पर्य रहेगी, खासकर असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी, जरूरत पड़ी तो उनपर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेंगी,मौके पर कई पुलिस कर्मी के साथ भाकपा माले नेता सह समाजसेवी मनीष कुमार यादव,चिंटू रवानी, बिहारी यादव, अमित सिंह, गिरजा नन्द वर्मा, सुधीर केशरी, बिक्की साव, मनोज बिश्वकर्मा, अमित साव, आकाश रावत, अंजय रावत के आलावे कई समाजसेवी व पत्रकार मौजूद थे,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *