मक्का समेत सऊदी अरब के कई इलाकों में संभावित खतरे का अलर्ट, सिविल डिफेंस ने जारी की एडवाइजरी

सऊदी अरब। सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफॉर्म की ओर से संभावित खतरे को लेकर चेतावनी संदेश जारी किए जाने के बाद मक्का समेत देश के कई हिस्सों में अलर्ट की स्थिति बनी। सऊदी सिविल डिफेंस ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से सावधानी बरतने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मक्का शहर में संभावित खतरे की चेतावनी देने के लिए नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफॉर्म ने अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, चेतावनी जारी होने के कुछ ही मिनट बाद सिविल डिफेंस ने एक अन्य संदेश में बताया कि मक्का शहर, तबुक प्रांत, जेद्दाह गवर्नरेट और यानबू गवर्नरेट के लिए खतरा टल गया है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की दी गई सलाह

अलर्ट के दौरान सिविल डिफेंस ने लोगों से शांत रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा। नागरिकों को सलाह दी गई कि वे तुरंत किसी सुरक्षित इमारत के अंदर चले जाएं और खिड़कियों से दूर किसी अंदरूनी कमरे में रहें।

लोगों से खतरा पूरी तरह टलने तक घरों या इमारतों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई। इसके अलावा खुली जगहों, खिड़कियों, कांच, बालकनी और छतों से दूर रहने का निर्देश दिया गया।

सिविल डिफेंस ने भीड़भाड़ वाले और संभावित रूप से खतरनाक स्थानों पर जाने से बचने को भी कहा।

बाहर मौजूद लोगों और वाहन चालकों के लिए निर्देश

चेतावनी के समय यदि कोई व्यक्ति इमारत के बाहर हो, तो उसे नजदीकी भवन में शरण लेने या किसी मजबूत रुकावट के पीछे सुरक्षित स्थान तलाशने की सलाह दी गई।

वहीं, वाहन चला रहे लोगों से कहा गया कि अलर्ट मिलने पर सड़क के किनारे गाड़ी रोक दें। उन्हें पुलों और ऊंची इमारतों से दूर रहने का निर्देश भी दिया गया।

सिविल डिफेंस ने नागरिकों से खतरनाक इलाकों में जाने और वहां तस्वीरें या वीडियो बनाने से बचने की अपील की, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को कम किया जा सके।

मक्का, मदीना और रियाद के लिए हेल्पलाइन नंबर

सऊदी सिविल डिफेंस की ओर से जारी गाइडलाइंस में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी बताए गए हैं।

  • मक्का, मदीना, रियाद और ईस्टर्न प्रोविंस: 911
  • सऊदी अरब के अन्य क्षेत्र: 998

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध या खतरनाक स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें और केवल सरकारी चैनलों से जारी सूचनाओं पर भरोसा करें।

खतरा टलने की सूचना के बाद भी सतर्क रहने की अपील

मक्का, तबुक, जेद्दाह और यानबू के लिए खतरा टलने की जानकारी जारी किए जाने के बावजूद सिविल डिफेंस ने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आपात स्थिति में सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना और अफवाहों से बचना जरूरी है।

मक्का समेत सऊदी अरब के कई हिस्सों में संभावित खतरे का अलर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *