कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी फिर मचायेगी धमाल… जानें कब और कहां…

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को एक साथ परफॉर्म करते देखने का मजा ही कुछ अलग है। पर दोनों कॉमेडियन के बीच अनबन होने के बाद डॉ. गुलाटी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर अमिट चाप छोड़ने वाले सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा का शो छोड़ कर चले गये थे।

वायरल खबरों के अनुसार करीब 6 साल बाद दोनों की जोड़ी एक साथ फिर देखने को मिलेगी। जी हां, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर से एक साथ काम करने को तैयार हो गये हैं।

कपिल शर्मा अपनी पुरानी स्टार कास्ट के साथ नेटफ्लिक्स पर नया शो लेकर आने वाले हैं। महीनों पहले कपिल के नए शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। वहीं, अब कृष्णा अभिषेक ने भी कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर के रीयूनियन और नए शो को लेकर बात की है। कृष्णा ने कहा कि नए शो के लिए हम सब साथ आ चुके हैं।

सुनील की वापसी से बहुत खुश हूं। कृष्णा ने कहा कपिल शर्मा शो की पुरानी स्टार कास्ट एंटरटेनमेंट का नया तड़का लेकर आ रही है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *