फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी, 6 बच्चों की मौत; कई घायल

फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी, 6 बच्चों की मौत; कई घायल

फिलीपींस के मिंडानाओ प्रांत के कोटाबाटो में शुक्रवार, 18 सितंबर को एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई। इस हमले में 6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

यह घटना बांगा नेशनल हाई स्कूल में हुई। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस गोलीबारी में कुल कितने लोग घायल हुए हैं।

हमलावर वारदात के बाद फरार

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी करने वाले हमलावर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए बांगा शहर के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

शिक्षा विभाग ने लोगों से की अपील

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस के शिक्षा विभाग ने कहा कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

विभाग ने लोगों से शांत रहने और घटना से जुड़ी बिना पुष्टि की जानकारी शेयर नहीं करने की अपील की है। मामले की जांच शुरू करने की बात भी कही गई है।

रेड क्रॉस ने भेजी मेडिकल टीमें

गोलीबारी के बाद फिलीपींस रेड क्रॉस ने मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा। इन टीमों ने घायलों को जरूरी चिकित्सा सहायता देने में मदद की।

कुछ दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी

फिलीपींस में कुछ दिन पहले भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। 14 सितंबर की रात कोटाबाटो सिटी में एक मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग हुई थी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई थी और 15 लोग घायल हुए थे।

यह घटना बांगसमोरो ऑटोनॉमस रीजन इन मुस्लिम मिंडानाओ (BARMM) में होने वाले संसदीय चुनाव से कुछ समय पहले हुई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *